iPad Mini 2021 Review – आ गया Apple का नया iPad Mini 2021 जाने कीमत

0
iPad Mini 2021 review
iPad Mini 2021 review

Apple ने भारत में अपने 2021 के नए प्रोडक्ट लांच कर दिए है जिसमे एप्पल की तरफ से आपको एप्पल स्मार्टफोन की नयी सीरीज iphone 13 देखने को मिल जाती है इसी के साथ आपको आपको एप्पल ने नये iPad भी देखने को मिल जाते है तो आज मैं आपको iPad Mini 2021 Review के बारे में बताने वाला हूँ जिसमे हम आज इसके सभी फीचर और इसकी भारत में कीमत के बारे में जानेंगे|

डिस्प्ले की बात करे तो आपको 8.3 इंच की एक LED backlit IPS डिस्प्ले मिलती है इसके अलावा परफॉरमेंस की बात करे तो आपको एप्पल की लेटेस्ट A15 Bionic chip की परफॉरमेंस मिल जाती है| कैमरे की बात करे तो आपको फ्रंट और रियर साइड दोनों तरफ 12 MP का कैमरा मिल जाता है जिसका इस्तेमाल आप विडियो कालिंग में कर सकते है|

iPad में आपको स्टीरियो स्पीकर का साथ मिल जाता है| स्टोरेज की बात करे तो यहाँ आपको 64GB और 256GB स्टोरेज देखने को मिलता है लेकिन 128 GB स्टोरेज न जाने क्यों एप्पल ले लांच ही नही किया| इसके अलावा आपको यह iPad wifi के साथ ही साथ 5G कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है|

बात करे बैटरी की तो आपको एप्पल की तरफ से 8-10 घंटे का बैटरी बैकअप देखने को मिल जाता है और इस बैटरी को चार्ज करने के लिए आपको एक 20 वाट का फ़ास्ट चार्जिंग अडेप्टर भी मिलता है|तो चलिए अब इसके सभी फीचर के बारे में विस्तार से जान लेते है:-

iPad Mini 2021 Review

1.Display and Performance – डिस्प्ले और परफॉरमेंस 

सबसे पहले iPad Mini 2021 Review के डिस्प्ले के बारे में बात कर लेते है तो 8.3 इंच की एक LED backlit IPS डिस्प्ले मिलती है जिसका रेजोल्यूशन 2266×1488 पिक्सेल है यह एक वाइड कलर ट्रू टोन फुल्ली लेमीनेटेड डिस्प्ले है| यह डिस्प्ले एंटी रिफ्लेक्टिव कोटिंग को सपोर्ट करती है,इसी के साथ अगर आपको लिखने या फिर आर्ट ड्राइंग का शौक है तो आप इस iPad में 2nd जनरेशन की एप्पल पेंसिल का उपयोग कर सकते है| डिस्प्ले में आपको 500 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है|

अब बात करते है इसकी परफॉरमेंस की तो आपको परफॉरमेंस के लिए एप्पल की लेटेस्ट A15 Bionic chip की परफॉरमेंस मिल जाती है जिसमे कि 6 कोर CPU है,5 कोर GPU है और 16 कोर न्यूरल इंजन है| जिससे आपको बहुत ही बेहतरीन परफॉरमेंस मिल जाती है|

2.iPad Mini 2021 Review Camera – कैमरा 

अब बात करे कैमरे की तो आपको रियर साइड में 12 MP f/1.8 अपर्चर का रियर कैमरा मिलता है जो की वाइड कैमरा है| इससे आप 5x तक डिजिटल ज़ूम कर सकते है, साथ ही आपको 5 एलिमेंट लेंस मिल जाते है| तो चलिए कुछ बेसिक कैमरा फीचर के बारे में जान लेते है| आपको Quad LED ट्रू टोन फ़्लैश,ऑटोफोकस, पैनोरमा, स्मार्ट HDR 3, एडवांस्ड रेड ऑय करेक्शन, ऑटो इमेज स्टेबलाइजेशन,बर्स्ट मोड आदि|

फ्रंट कैमरे की बात करे तो आपको iPad Mini 2021 Review में 12 MP f/2.4 अपर्चर का अल्ट्रा वाइड एंगल का फ्रंट कैमरा मिल जाता है जो की 122° तक वाइड हो जाता है| कुछ और फीचर की बात करे तो आप पैड से 4K तक विडियो रिकॉर्ड कर सकते है|

इसी के साथ आपको Quad LED ट्रू टोन फ़्लैश,स्लो मोशन,टाइम लैप्स स्टेबलाइजेशन के साथ, सिनेमेटिक विडियो रिकॉर्डिंग वो भी स्टेबलाइजेशन के साथ इसके अलावा कंटीन्यूअस ऑटो फोकस विडियो रिकॉर्डिंग जैसे सभी ख़ास फीचर मिल जाते है|

3.Connectivity and Sensor – कनेक्टिविटी और सेंसर 

कनेक्टिविटी की बात करे तो आपको iPad Mini 2021 Review के wifi के साथ 5G कनेक्टिविटी भी मिलती है जिसमे आप कोई भी 5G सिम इस्तेमाल कर सकते है| इसके अलावा wifi 6, ब्लूटूथ v/5.0, 5G, 4G, 3G, 2G आदि सभी तरह की कनेक्टिविटी मिल जाती है| सिम की बात करे तो आप ई-सिम या फिर नेनो सिम iPad Mini में डाल सकते है|

सेंसर की बात करूं तो आपको Apple टच ID, थ्री एक्सिस जायरो, असलेरोमीटर, बैरोमीटर, एम्बिएंट लाइट सेंसर जैसे सभी तरह के सेंसर मिल जाते है| स्टोरेज की अगर मैं बात करूं तो आपको 64GB और 256GB स्टोरेज देखने को मिलता है लेकिन 128 GB स्टोरेज न जाने क्यों एप्पल ले लांच ही नही किया|

4.Colour and Price -कलर और कीमत 

कलर की बात करूं तो आपको iPad Mini के चार कलर वेरिंट्स मिल जाते है जो की है स्पेस ग्रे, पिंक, पर्पल, स्टारलाइट आदि है| इसके अलावा iPad में आपको चार्जिंग के लिए जो USB पोर्ट मिलता है वह पोर्ट USB 3.1 Gen 1 का है और यह चार्जिंग के साथ ही साथ एक डिस्प्ले पोर्ट के तौर पर भी करता है अर्थात आप चाहे तो कोई एक्सटर्नल डिस्प्ले भी इस पोर्ट के माध्यम से जोड़ सकते है|

iPad Mini 2021 Review में आपको स्टीरियो स्पीकर का साथ मिल जाता है और ड्यूल माइक्रोफोन भी मिलता है जिससे विडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग आसानी से की जा सकती है| चार्जिंग की अगर मैं बात करूं तो एप्पल की तरफ से आपको iPad Mini 2021 में 8-10 घंटे का बैटरी बैकअप देखने को मिल जाता है और इस बैटरी को चार्ज करने के लिए आपको एक 20 वाट का फ़ास्ट चार्जिंग अडेप्टर भी मिलता है|

बात करे अगर कीमत की तो आपको 64 GB का Wifi वेरिंट्स ₹46,900 और Wifi+Cellular वेरिंट्स ₹60,900 में मिलेगा इसके अलावा 256 GB स्टोरेज वेरिंट्स का Wifi वर्शन आपको ₹60,900 और Wifi+Cellular वेरिंट्स ₹74,900 में मिल जायेगा| तो अगर आप इसे लेना चाहते है तो आप Apple की ऑफिसियल वेबसाइट या फिर एप्पल स्टोर से इसे ख़रीद सकते है |

तो आशा है आज की यह जानकारी आपको जरुर पसंद आई होगी| अगर पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करे और साथ ही साथ ऐसी ही लेटेस्ट अपडेट के लिए हमे सोशल मीडिया पर फॉलो जरुर करे | धन्यवाद !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here