Xiaomi ने अपने Mi Pad 5 Pro को लांच कर दिया है और इसे भारत में भी जल्द ही लांच करने की तैयारी भी शुरू हो गयी है जल्द ही यह भारत में भी लांच हो सकता है|यह पैड बेहद ही पावरफुल और स्लिम है जो की आपको मेटेलिक बिल्ड फिनिश के साथ मिलता है|
कुछ ख़ास फीचर के बारे में बात करे तो आपको 11 इंच की फुल HD WUXGA+ इम्मेर्सिव डिस्प्ले देखने को मिल जाती है जो की एक 2.5k डिस्प्ले है| परफोर्मेंस की बात करे तो Qualocomm Snapdragon 870 octa core प्रोसेसर की परफॉरमेंस आपको मिलती है|
पैड के कैमरे के बारे में बात करे तो आपको यह पैड 5G कनेक्टिविटी और Wifi दोनों वेरिंट्स में मिलता है 5G वेरिंट्स में आपको 50MP + 5MP और Wifi वेरिंट्स में 13MP+5MP का कैमरा मिलता है साथ ही 8MP का फ्रंट और रियर कैमरा मिल जाता है|
स्टोरेज वेरिंट्स के लिए आपको 6GB/128GB,6GB/256GB और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिंट्स मिल जाते है| 8600 mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जो की आपको काफी अच्छा बैटरी बैकअप देती है इसे चार्ज करने के लिए आपको 67 वाट की फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है| तो चलिए इसके सभी फीचर के बारे में विस्तार से जान लेते है:-
- इसे भी पढ़े :- Realme Pad – रियल मी ने भारत में लांच किया अपना पहला बजट फ्रेंडली पैड
- इसे भी पढ़े :- New iPad Air 2020 – Apple की नई iPad Air 2020 हुई लॉन्च
Xiaomi Mi Pad 5 Pro – शओमी ने लांच किया अपना पावरफुल पैड Mi Pad 5 Pro
1.Display and Performance – डिस्प्ले और परफोर्मेंस
सबसे पहले डिस्प्ले की बात करते है तो आपको Xiaomi Mi Pad 5 Pro में 11 इंच की फुल IPS LCD WUXGA+ इम्मेर्सिव डिस्प्ले देखने को मिल जाती है,जो की एक 2.5k डिस्प्ले है और HDR 10 डॉल्बी विज़न के सपोर्ट के साथ आती है| इसके रेजोल्यूशन की बात करे तो 1600×2560 पिक्सेल का स्क्रीन रेजोल्यूशन मिल जाता है| साथ ही आपको 82.8% का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो मिलता है| अस्पाक्ट रेश्यो की अगर बात करे तो 16:10 का अस्पाक्ट रेश्यो मिलता है|
परफॉरमेंस के बारे में बात करे तो Qualocomm Snapdragon 870 octa core प्रोसेसर की परफॉरमेंस मिल जाती है| यह Mi Pad 5 Pro MIUI 12.5 पर रन करता है जो की एंड्राइड 11 पर आधारित है| इसमे आपको Adreno 650 का ग्राफिक्स प्रोसेसर का सपोर्ट मिल जाता है|
2.Xiaomi Mi Pad 5 Pro Camera and Storage – कैमरा और स्टोरेज
Mi Pad 5 Pro के कैमरे के बारे में बात करे तो आपको यह पैड 5G कनेक्टिविटी और Wifi दोनों वेरिंट्स में मिलता है 5G वेरिंट्स में आपको 50MP + 5MP और Wifi वेरिंट्स में 13MP+5MP का कैमरा मिलता है साथ ही 8MP का फ्रंट/रियर फेसिंग कैमरा और अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर के साथ मिल जाता है| जिससे आप विडियो कॉल और कांफ्रेंस मीटिंग आदि कर सकते है और अगर आप इसे अपने बच्चे के स्टडी पर्पस के लिए लेना चाहते है तब भी यह बेटर आप्शन हो सकता है|
पैड होने के साथ साथ इसमे आपको स्मार्टफोन की तरह ही कुछ बेसिक कैमरा फीचर भी मिलते है जिसमे ड्यूल LED फ़्लैश, पनारोमा, HDR और ख़ास बात यह है की इसमे आपको 4K तक की विडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट भी मिलता है जो की ज्यादा तर पैड में देखने को नही मिलता है |
- इसे भी पढ़े :- Samsung Galaxy Tab s7 – जाने ख़ास फीचर और कीमत
- इसे भी पढ़े :- Samsung Galaxy Tab A7 Launched – Samsung ने लॉन्च किया बजट टैब
स्टोरेज के बारे में बात करे तो आपको पैड में LPDDR5X टाइप रैम और UFS 3.1 टाइप स्टोरेज मिलती है और तीन स्टोरेज वेरिंट्स मिल जाते है पहला 6GB/128GB और दूसरा 6GB/256GB और तीसरा 8GB/256GB स्टोरेज वेरिंट्स| आप चाहे तो इसके इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ा भी सकते है|
3.Connectivity, Sensor and Battery – कनेक्टिविटी,सेंसर और बैटरी
कनेक्टिविटी के बारे में बात करे तो आपको Xiaomi Mi Pad 5 Pro में Wifi और Wifi+5G दोनों टाइप की कनेक्टिविटी मिल जाती है इसके अलावा यह 5G,4G VoLTE, 3G, 2G आदि सभी नेटवर्क को सपोर्ट करता है इसी के साथ आपको USB टाइप सी,wifi 6, wifi हॉटस्पॉट, GPS, A-GPS, ब्लूटूथ v/5.2 और 3.5mm ऑडियो जैक इसमे देखने को नही मिलता है इसके लिए आपको एक अलग से अडेप्टर भी मिलता है|
पैड में आपको कुछ बेसिक सेंसर भी देखने को मिलते है फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक, एम्बिएंट लाइट सेंसर, प्रोक्सिमिटी सेंसर, जायरो मीटर, असलेरोमीटर सेंसर, फेस अनलॉक, कंपास आदि|
बैटरी के बारे में बात करे तो आपको 8600 mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल जाती है जो की आपको काफी अच्छा बैटरी बैकअप देती है इसे चार्ज करने के लिए आपको 67 वाट की फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल जाता है| यह क्विक चार्ज 4 को सपोर्ट करता है|
4.Other Feature – अन्य फीचर
कुछ और फीचर के बारे में बात करे तो Xiaomi Mi Pad 5 Pro काफी ज्यादा स्लिम और लाइट वेट है,यह पूरी तरह से मेटेलिक बिल्ड फिनिश के साथ आता है| इसमे आपको 8 स्टीरियो स्पीकर मिल जाते है जो की बेहद ही अच्छी साउंड क्वालिटी देते है कीमत के मुकाबले काफी ज्यादा और अच्छी और लाउड साउंड आपको मिल जाता है|
- इसे भी पढ़े :- Samsung Galaxy Tab S6 Lite hindi – जाने ख़ास फीचर और कीमत
- इसे भी पढ़े :- iQoo 7 Legend 5G – iQoo ने लॉन्च किये अपने नये iQoo 7 Legend 5G स्मार्टफोन
अब कीमत की बात करे तो जैसा की मैंने आपको पहले बताया की यह अभी चाइना में ही लांच हुआ है तो इसकी कीमत भारत में 30 हजार से 40 हजार के अंदर हो सकती है अब देखना यह है की भारत में इसे किस कीमत पर लांच किया जाता है|
तो अगर आज की जानकारी आपको पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करे और साथ ही साथ ऐसे ही लेटेस्ट टॉपिक के लिए हमे सोशल मीडिया पर फॉलो जरुर करे| धन्यवाद !
My favourite..
Thank you so much xiomi😍
I hope you have a fentastic day and a fantastic year to come ❤️🤗